सिंगर अंकित तिवारी और विनोद कांबली के परिवार में हुई झड़प, थाने पहुंचा मामला !


बॉलीवुड के जाने माने सिंगर अंकित तिवारी एक बार फिर से खबरों में आ गए है। दरअसल हाल ही में विनोद कांबली और अंकित तिवारी के परिवार के बीच झगड़ा हो गया है। जिसके बाद ये मामला थाने पहुंच चुका है। एक मॉल में दोनों परिवारों के लोग थे। यहां विनोद कांबली की वाइफ एंड्रिया को किसी ने गलत तरीके से छुआ और बाद में एंड्रिया ने ये आरोप अंकित के पापा पर लगाया है। दरअसल हुआ यूं कि, मुंबई के इनऑर्बिट मॉल में अंकित तिवारी का परिवार और विनोद कांबली अपनी वाइफ एंड्रिया के साथ गए थे। यहां दोनों वीकेंड पर घूमने आए थे। रिपोर्ट के मुताबिक तभी कांबली की वाइफ को किसी शख्स ऩे गलत तरीके से छूने की कोशिश की और उन्होंने उसे ये करते हुए पकड़ लिया। बाद में उस शख्स के साथ दो आदमी आए और उनकी पत्नी पर हमला करने की कोशिश की। कांबली ने बाद में कहा कि वो ये क्या कर रहे हैं तो उस शख्स ने कहा कि वो नहीं जानते हैं कि वो कौन है। वहीं अंकित के बड़े भाई अंकुर तिवारी ने विनोद और एंड्रिया पर बिना बात मारपीट करने का आरोप लगाया है। अंकित के पिता अपनी पोती के साथ गेम जोन में गए। वहीं पर कांबली और उनकी पत्नी एंड्रिया भी थे। इसी दौरान वो वहां से गुजर रहे थे कि अचानक ही कांबली की एक लेडी ने  उन्हें मुक्का मारा और चिल्लाने लगी कि उन्हें गलत तरीके से छुआ गया है। इसके बाद वहा मौजूद लोग वीडियो बनाने लगे। बाद में कांबली उन लोगों को भगाने लगे। ये मामला अब पुलिस स्टेशन में जा चुका है। दोनों परिवारो ने थाने में कंप्लेंट कराई है। देखते हैं कि मामला कहां तक जाता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट